दुमका का 'जल्लाद' पिता: केस वापस नहीं लेने पर 10 साल के मासूम बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Mar 2026 9:51 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी लेती पुलिस

Dumka Crime News: जिस पिता की उंगली थामकर चलना सीखा, उसी ने छीन ली जिंदगी. दुमका के रामगढ़ में पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. मासूम कुशल कुमार की उसके ही पिता ने हत्या कर दी. पढ़िये रोंगटे खड़े कर देने वाली यह ग्राउंड रिपोर्ट.

विज्ञापन

Dumka Crime News, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. दरअसल जिले के साधुडीह गांव में एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है. मृत बच्चे की पहचान कुशल कुमार उर्फ क्रांति कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में संजय कामती से हुई थी. शादी के बाद से ही वह ससुराल में प्रताड़ना का आरोप लगाती रही थीं. इसी से तंग आकर वह अपने मायके साधुडीह में रह रहीं थीं. कुछ दिन पहले उसने रामगढ़ थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया था.

Also Read: रांची में बेखौफ लुटेरे: पुदांग के बाद नामकुम पेट्रोल पंप कर्मियों को बनाया निशाना, लूटे 12 हजार नगद और मोबाइल

शिकायत वापस लेने का बना दबाव

बताया जाता है कि बुधवार को आरोपी साधुडीह गांव पहुंचा और पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा. इस दौरान उसने बेटे से भी कहा कि वह पुलिस के सामने मां के खिलाफ बयान दे. बच्चे के मना करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उसने पत्नी पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल रही.

ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया आरोपी

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की. कुछ ही देर बाद आरोपी को गांव के बाहर नदी के किनारे से पकड़ लिया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम की तैयारी, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Also Read: सरायकेला में हैवानों को सबक: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले 2 दोषियों को 20-20 साल की जेल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola