उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरुकता वैन को किया रवाना

इस वर्ष माह जनवरी को “जीरो फैटालिटी मंथ” के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य की ओर ले जाया जा सके.
कहा : यातायात नियमों के प्रति जागरूक व जिम्मेवार होना जरूरी संवाददाता, दुमका जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है. दुमका जिले में भी इसे लेकर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए आमजनों का यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है. बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 की थीम “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” निर्धारित की गयी है. इस वर्ष माह जनवरी को “जीरो फैटालिटी मंथ” के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य की ओर ले जाया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि पूरे माह जिलेभर में विभिन्न जागरुकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां संचालित की जायेगी, जिनमें प्रभात फेरी, स्वास्थ्य जांच शिविर, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, गुड सेमेरिटन योजना का प्रचार, हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग पर जागरुकता, तथा यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान शामिल हैं. उन्होंने संबंधित विभागों, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिया. तीन जनवरी को बस स्टैंड में बस चालक, कंडक्टर समेत परिवहन से संबंधित कर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य समेत संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




