ePaper

दुमका में वैध तरीके से बालू उपलब्ध कराने की मांग

Updated at : 13 Nov 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में वैध तरीके से बालू उपलब्ध कराने की मांग

ट्रैक्टर मालिकों ने जिला खनन पदाधिकारी से की मुलाकात

विज्ञापन

दुमका नगर. दुमका में बालू उठाव लंबे समय से बंद रहने और रोजी-रोजगार पर गहराते संकट को देख गुरुवार को ट्रैक्टर मालिकों ने जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार से मिलकर बालू उठाव चालू करने को लेकर मांग की. ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि जिस पंचायत नदी घाटों से बालू उठाव की बात कही गयी, उस घाट में बालू ही नहीं है. दुमका में बंद पड़े बालू घाटों को जल्द शुरू कराते हुए वैध तरीके से बालू की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया. ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का निदान नहीं हो पाता है तो उन्हें मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विचार करेंगे. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि दुमका के कुछ पंचायतों के नदी घाटों से बालू का उठाव हो रहा है. इसके अलावा दुमका में बंद पड़े नदी घाटों से बालू का उठाव जल्द ही सुनिश्चित कराया जायेगा. उन्होंने अपील की कि ट्रैक्टर से वैध तरीकों से बालू उठाव और परिवहन हो. कहा कि अवैध खनन-परिवहन प्रशासन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola