BJP नेता भागवत राउत मर्डर केस में सभी 7 आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई

Updated at : 17 Nov 2022 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
BJP नेता भागवत राउत मर्डर केस में सभी 7 आरोपी दोषी करार, 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई

भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत पर उन्हीं के घर के सामने 3 मई 2016 की रात में हमला हुआ था. उनके सीने में 2 गोली मारी गयी थी. उसी समय उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: दुमका के चर्चित भागवत राउत हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय लक्ष्मण प्रसाद की अदालत ने सभी 7 आरोपियों को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर अब 22 नवंबर को सुनवाई होगी. भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत पर उन्हीं के घर के सामने वर्ष 2016 की रात में हमला हुआ था. अस्पताल में एडमिट करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी. अदालत द्वारा आज गुरुवार को आरोपियों को धारा 302, 120 बी, 34 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है.

2016 में बीजेपी नेता को मारी गयी थी गोली

भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत पर उन्हीं के घर के सामने 3 मई 2016 की रात में हमला हुआ था. उनके सीने में 2 गोली मारी गयी थी. उसी समय उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी. इस मामले में पप्पू राउत, नारायण हरि, किशोर यादव, शिशुपाल राउत, शम्भु राउत, विप्लव शर्मा और मुन्ना दुबे को आरोपी बनाया गया था.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: दुमका के भागवत राउत हत्याकांड में सभी आरोपी दोषी करार

22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई

भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत हत्या मामले में दोषी करार दिया जा चुका पप्पू राउत हत्याकांड के बाद से ही जेल में है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तो हुई थी, पर जमानत मिल गयी थी और वे जेल से बाहर ही थे. इन्हें अदालत द्वारा आज दोषी करार दिया गया. इसके साथ ही इन्हें जेल भेज दिया गया. अदालत अब 22 नवंबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी.

Also Read: Video : पेशी से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ED से पूछेंगे ये सवाल

रिपोर्ट : आनंद जायसवाल, दुमका

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola