रानीश्वर प्रखंड में पांच उपकेंद्रों में से केवल एक का निर्माण शुरू

Updated at : 05 Apr 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
रानीश्वर प्रखंड में पांच उपकेंद्रों में से केवल एक का निर्माण शुरू

रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की योजना अधर में है। पांच उपकेंद्रों के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद केवल टोंगरा-बृंदावनी में निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जयताड़ा, जयपाहाड़ी, धाधका और सुखजोड़ा के लोग स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं। जिला परिषद ने दो मंजिला भवन निर्माण के लिए 55 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की थी, लेकिन काम नहीं बढ़ पाया। टोंगरा-बृंदावनी में कार्य जारी है, जबकि अन्य स्थानों पर अलग-अलग कारणों से अटका है। जयपाहाड़ी और धाधका में किराये के मकानों में सेवाएं दी जा रही हैं। सुखजोड़ा में पुरानी इमारत की मरम्मत के बाद सेवाएं जारी हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर. जिले के रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की योजना अधर में लटकी हुई है. पांच उपकेंद्रों के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक केवल टोंगरा-बृंदावनी में ही निर्माण कार्य शुरू हो पाया है. बाकी जयताड़ा, जयपाहाड़ी, धाधका और सुखजोड़ा के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं. जिला परिषद की ओर से करीब 55 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ सका.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल ने बताया कि टोंगरा-बृंदावनी में निर्माण कार्य जारी है, जबकि अन्य स्थानों पर स्थिति अलग-अलग कारणों से अटकी हुई है. जयताड़ा, जयपाहाड़ी और सुखजोड़ा में पुराने जर्जर भवन को तोड़कर उसी स्थान पर नया भवन बनाया जा सकता है. धाधका में जमीन की कमी सबसे बड़ी बाधा है. प्रखंड में कुल 25 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, जिनमें से 17 भवन पहले ही बन चुके हैं. सिमलजोड़, राणाबांध और बांसकुली में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. फिलहाल जयपाहाड़ी और धाधका में स्वास्थ्य केंद्र भाड़े के मकान में संचालित हो रहा है, जबकि सुखजोड़ा में पुराने भवन के एक कमरे की मरम्मत कर किसी तरह सेवाएं दी जा रही हैं.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola