कांग्रेस ने रानीश्वर में डाॅक्टरों की कमी दूर करने की मांग की

रानीश्वर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में डॉक्टरों की गंभीर कमी है। सीएचसी में कुल 8 डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं, जबकि एक डॉक्टर लंबे समय से शिकारीपाड़ा में प्रतिनियुक्त है। पीएचसी आसनबनी, बांसकुली और आमजोड़ा में दो-दो डॉक्टर के पद हैं, लेकिन कई डॉक्टर शैक्षणिक अवकाश पर हैं या स्थानांतरण करा चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता रियाज शेख ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से डॉक्टरों की तैनाती का अनुरोध किया है ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
प्रतिनिधि, रानीश्वर. रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से डॉक्टर पदस्थापित करने का अनुरोध किया गया है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रियाज शेख ने बताया कि, रानीश्वर में डॉक्टरों की गंभीर कमी है. जानकारी के अनुसार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कुल 8 डॉक्टरों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत केवल दो डॉक्टर कार्यरत हैं. यहां तैनात एक डॉक्टर डॉ. देवानंद मिश्रा, लंबे समय से शिकारीपाड़ा में प्रतिनियुक्त हैं. हाल ही में यहां एक महिला डॉक्टर का योगदान भी हुआ है. वहीं, पीएचसी आसनबनी, बांसकुली और आमजोड़ा में दो-दो डॉक्टरों के पद सृजित हैं. बांसकुली में तैनात एकमात्र डॉक्टर उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए शैक्षणिक अवकाश पर था, जिसके बाद उसने अपना स्थानांतरण कहीं और करा लिया है. इसके अलावा, आसनबनी और आमजोड़ा के एक-एक डॉक्टर भी शैक्षणिक अवकाश पर हैं. रियाज शेख ने बताया कि यदि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाए, तो प्रखंड वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




