छातापुर विधायक ने सपरिवार की बाबा की पूजा

Updated:
विज्ञापन
छातापुर विधायक ने सपरिवार की बाबा की पूजा

पौष मास, कृष्णपक्ष, पंचमी तिथि दिन मंगलवार को बिहार के छातापुर विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने फौजदारी बाबा के दरबार में परिवार के साथ पूजा अर्चना की.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. पौष मास, कृष्णपक्ष, पंचमी तिथि दिन मंगलवार को बिहार के छातापुर विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने फौजदारी बाबा के दरबार में परिवार के साथ पूजा अर्चना की. उनके खानदानी पुरोहित कुणाल झा, धर्मेंद्र झा, चंदन झा शास्त्री, सुमन झा समेत अन्य ने नेम-निष्ठा से बाबा, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता समेत दस महाविद्याओं की पूजा करायी. मंदिर प्रांगण में पूजनोपरांत वैदिक आरती संपन्न करायी. मौके पर जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, मुंशी कुंदन कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं मंदिर कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola