ePaper

बीइइओ को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

Updated at : 16 Apr 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बीइइओ को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

बीइइओ को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीग्राम मिडिल स्कूल के प्रशाल में बुधवार को शिक्षकों की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीइइओ करुणा रानी मंडल को भावभीनी विदाई दी गई. उनका स्थानांतरण जिले के रामगढ़ प्रखंड में हुआ है तथा वे सरैयाहाट प्रखंड में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत रहेंगी. समारोह के दौरान शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया. उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए निवर्तमान बीइइओ करुणा रानी मंडल ने कहा कि रानीश्वर में उनका कार्यकाल सकारात्मक रहा. बीइइओ सह बीआरसी समन्वयक एस्थेर मुर्मू ने कहा कि नौकरी की प्रक्रिया के तहत पदस्थापन और स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है. समारोह को शिक्षक विश्वनाथ गोराई, प्रकाश चंद्र दास, मो. अली, नंद दुलाल लायक, राजकुमार रजक, सीआरपी दयामय मित्र, बीआरपी अवधेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर शिक्षिका सायंती चक्रवर्ती, पार्वती घोष, अधीर बाउरी, राकेश मेहता, पतित पावन घोष, सुनील वास्की, पवन कुमार साह, सुचांद करमाली, सनातन रामदास, सुप्रकाश भांडारी, आलोक कुमार सेन, बालानंद मिश्रा, टिंकू रजक सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola