ePaper

असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगायी आग, 40 हजार की क्षति

Updated at : 01 Dec 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगायी आग, 40 हजार की क्षति

प्रखंड की भालसुमर पंचायत के कविलाषपुर गांव की घटना.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ प्रखंड की भालसुमर पंचायत के कविलाषपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने धान के खलिहान आग दी. किसान को 40 हजार का धान तथा पुआल जल कर राख हो गया है. आग प्रतिमा देवी के खलिहान में लगायी गयी है. पीड़िता प्रतिमा देवी ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई थी. पहले मोंथा चक्रवात तथा अज्ञात भूरे कीट से फैली बीमारी के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था. इसके बाद भी धान का उत्पादन अच्छा हुआ था. लेकिन खलिहान में रखे धान की तैयार फसल को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. उन्हें हजारों रुपये की हानि हुई है. उन्होंने बताया कि महाजन से कर्ज लेकर इस बार धान की खेती की थी. फसल जला दिए जाने से अब परिवार के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है. कर्ज चुकाने का भी साधन नहीं बचा. धान के साथ पुआल जला दिये जाने के कारण पालतू मवेशियों के चारे पर भी आफत हो गयी है. उन्होंने प्रशासन से जलायी गयी फसल का आकलन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola