तेल टैंकर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Updated at : 31 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
तेल टैंकर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

तेल टैंकर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा दुमका मसलिया मुख्य मार्ग पर जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत तर्रा गांव के पास अनियंत्रित तेल टैंकर के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे पीजेएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक 35 वर्षीय लाल बाबू पुजहर जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर पंचायत के गादी जिरुलिया गांव का रहनेवाला था. लाल बाबू साइकिल से कहीं जा रहा था. इसी दौरान मसलिया से आ रही तेल टैंकर उसे रौंदते हुए भाग खड़ी हुई. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. फरार तेल टैंकर का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola