बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव

Updated at : 31 Jan 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव

एसडीओ ने भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर मंदिर पंडा व पुरोहितों के साथ की बैठक

विज्ञापन

एसडीओ ने भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर मंदिर पंडा व पुरोहितों के साथ की बैठक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ महाशिवरात्रि व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोलेनाथ का तिलकोत्सव की तैयारी को लेकर बासुकिनाथ मंदिर सभागार में एसडीओ कौशल कुमार ने बैठक की. जिसमें विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए. बैठक में मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. सुगमतापूर्वक जलार्पण को लेकर मंदिर के पंडा पुरोहितों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की.बसंत पंचमी की तैयारी को लेकर मंदिर प्रशासनिक सभागार में मंदिर प्रबंधन की बैठक हुई. बताया गया कि तीन फरवरी सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ का भव्य तिलकोत्सव होगा. बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में संभावित भक्तों की भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर एसडीओ कौशल कुमार ने भव्य आयोजन को लेकर कई प्रस्ताव लिये. उन्होंने कहा कि, मंदिर आने वाले भक्त यहां से बेहतर संदेश लेकर जाए इसका प्रयास होगा. मंदिर के पंडा पुरोहितों ने बसंत पंचमी पर मंदिर में होनेवाले रश्म सहित धार्मिक अनुष्ठान की उन्हें जानकारी दी. कहा कि इस अवसर पर मिथिलावासियों की भीड़ यहां बाबा पर तिलक चढ़ाने को पहुंचते हैं. मंदिर पहुंचने वाले संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराना पहली प्राथमिकता है. एसडीओ ने महाशिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव मांगा और मंदिर की व्याप्त कमियों के बारे में चर्चा की. इसके साथ ही उनमें सुधार का निर्णय भी लिया गया. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर आने जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. ———- भव्य आयोजन को लेकर बजट बढ़ाया जायेगा एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा. इसे लेकर बजट की राशि में आवश्यक बढ़ोतरी की गयी है. महाशिवरात्रि महोत्सव में मंदिर की साज-सज्जा और आकर्षक झांकी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि हमारा हर संभव प्रयास रहेगा कि पूजा-अर्चना और शिव पार्वती विवाह में शामिल होने के लिए बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं. मंदिर व मेला क्षेत्र की सफा सफाई सहित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. ——– सुरक्षा को होगा पुख्ता इंतजाम महाशिवरात्रि व तिलकोत्सव को लेकर मंदिर व आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. एसडीओ कौशल कुमार ने महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया. 16 प्रतिनियुक्ति स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. कतारबद्ध होकर भक्त गर्भगृह में सुलभ जलार्पण कर सकेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. मेला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्त की जायेगी. बेहतर व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति होगी. ——– शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर में सुलभ जलार्पण को लेकर शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी. इस व्यवस्था के तहत वैसे भक्त जो कतारबद्ध नहीं होना चाहते हैं वे मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन प्राप्त कर सुगमतापूर्वक पूजा अर्चना कर सकेंगे. भक्तों को वीआइपी गेट से मंदिर गर्भगृह में प्रवेश दिया जायेगा तथा वे सुगमतापूर्वक गर्भगृह में जलार्पण कर सकेंगे. यातायात व्यवस्था रहेगी दुरूस्त एसडीओ ने बताया कि यातायात की व्यवस्था दुरूस्त रहेगी. नंदी चौक के समीप ही वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगा. मंदिर के आसपास वाहनों का पड़ाव नहीं होगा, नपं कार्यालय समीप सभी वाहनों की पार्किंग होगी. बाहर से पहुंचने वाले भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन पूजन के लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. यातायात व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नंदी चौक पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. मंदिर आसपास वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा. मौके पर मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं प्रशासक अजमल हुसैन, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, कुंदन झा, सांरग झा, सोमनाथ यादव, मंदिर सहायक प्रबंधक सुभाष राव, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola