सिपाही को चाकू घोंपने के आरोप में जेल जा चुका है रोहित

दुमका : डंगालपाड़ा दुर्गास्थान मंदिर के पास बुधवार की सुबह स्थानीय ठेकेदार शत्रुघ्न यादव को गोली मारने वाला युवक रोहित शर्मा पर पहले भी आॅर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल की हवा भी खा चुका है. दिसंबर 2015 में ही उसे जब अपने मां-बाप की पिटाई करने के मामले […]
दुमका : डंगालपाड़ा दुर्गास्थान मंदिर के पास बुधवार की सुबह स्थानीय ठेकेदार शत्रुघ्न यादव को गोली मारने वाला युवक रोहित शर्मा पर पहले भी आॅर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल की हवा भी खा चुका है. दिसंबर 2015 में ही उसे जब अपने मां-बाप की पिटाई करने के मामले में नगर थाना पुलिस पूछताछ के लिये पकड़कर थाना लायी थी तो वह थाना से भागने लगा. इस दौरान थाना के बाहर स्वामी विवेकानंद चौक पर किराना दुकान में सामान खरीद रहे हवलदार सलाउद्दीन अंसारी ने उसे दबोच लिया.
उसकी पकड़ से छूटने के लिए उस वक्त रोहित ने उक्त हवलदार सलाउद्दीन के पेट में चाकू घोंप दी थी. घायल हवलदार की पकड़ ढिली होते ही वह भाग खड़ा हुआ था. हालांकि नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल के पुराने भवन से उसे धर दबोचा था. उस वक्त भी उसके पास से एक पिस्तौल तथा नशे के इंजेक्शन बरामद हुए थे. हाल ही में वह जेल से छूटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




