लॉटरी बेचने वाले दो कारोबारी पकड़े गये, बाइक भी जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही बाजार में सोमवार को अवैध लौटरी बेचने वाले दो कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है़ जानकारी के अनुसार दलाही ग्रामीणों की शिकायत पर मसलिया थाना पुलिस सोमवार को सुबह-सुबह वहां पहुंची तथा दोनों को हिरासत में लेते हुए उनकी […]
विज्ञापन
मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही बाजार में सोमवार को अवैध लौटरी बेचने वाले दो कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है़ जानकारी के अनुसार दलाही ग्रामीणों की शिकायत पर मसलिया थाना पुलिस सोमवार को सुबह-सुबह वहां पहुंची तथा दोनों को हिरासत में लेते हुए उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. अवैध लॉटरी बेचने वाले दोनों शख्स पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के हैं. इन्होंने अपना नाम मो इस्लाम व मो सफीक बताया है़
पुलिस ने उनके पास से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल डब्लूबी 54 क्यू-3525 तथा बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस धंधे से दलाही बाजार सहित आसपास गांव के अन्य लोगों के नाम भी सामने आये़ समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है़ दलाही बाजार में अवैध लॉटरी कारोबारियों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




