SSC CHSL स्किल टेस्ट के लिए 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Apr 2026 1:50 PM

विज्ञापन

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

SSC CHSL 2026 Admit Card: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) CHSL 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे. एग्जाम 22 अप्रैल 2026 को है.

विज्ञापन

SSC CHSL 2026 Admit Card: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) CHSL 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे. ये एडमिट कार्ड स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगा SSC CHSL स्किल टेस्ट?

  • एग्जाम डेट: 22 अप्रैल 2026
  • परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित स्किल/टाइपिंग टेस्ट
  • केवल टियर-2 पास उम्मीदवार ही शामिल होंगे

पहले परीक्षा 10 अप्रैल को होने वाली थी. लेकिन टेक्निकल कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. वहीं अब परीक्षा 22 अप्रैल को होगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • CHSL Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

क्या जरूरी जानकारी होगी एडमिट कार्ड में?

  • परीक्षा केंद्र का पता
  • एग्जाम डेट और समय
  • कैंडिडेट्स की डिटेल्स
  • जरूरी दिशा-निर्देश

SSC CHSL 2026 स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 17 अप्रैल को अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए समय से तैयारी पूरी कर लें.

परीक्षा पैटर्न


SSC CHSL 2026 में स्किल/टाइपिंग टेस्ट दो हिस्सों में होता है. भाग A (DEO/DEO ग्रेड ‘A’) के लिए कैंडिडेट्स को 15 मिनट में 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की स्पीड हासिल करनी होती है. वहीं भाग B (LDC/JSA) में कैंडिडेट्स को आवेदन के समय चुनी गई भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में टाइपिंग टेस्ट देना होता है, जिसमें इंग्लिश के लिए 35 WPM (लगभग 10,500 की-डिप्रेशन/घंटा) और हिंदी के लिए 30 WPM (लगभग 9,000 की-डिप्रेशन/घंटा) की स्पीड जरूरी होती है. इस भाग की अवधि 10 मिनट होती है.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

SSC CHSL भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को पहले लिखित परीक्षा (टियर-1 और टियर-2) पास करनी होती है. इसके बाद योग्य कैंडिडेट्स को स्किल/टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. जो उम्मीदवार इस चरण को सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फाइनल चयन सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाता है, जिसके बाद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दी जाती है.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola