NEET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

नीट यूजी एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
NEET UG 2026: NTA ने नोटिस जारी कर कहा कि NEET UG परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. ध्यान रहे कि यह सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं.
NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं. यह स्लिप परीक्षा से पहले जारी की जाती है ताकि छात्र अपने ट्रैवल और रहने की तैयारी पहले से कर सकें.
एनटीए ने जारी किया नोटिस
NTA ने नोटिस जारी कर कहा कि NEET UG परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. ध्यान रहे कि यह सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं. NTA ने ये भी कहा कि अगर किसी कैंडिडेट को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है तो नोटिस में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. NTA का हेल्पलाइन नंबर है, 011-40759000/011-69227700 or e-mail at neetug2026@nta.ac.in
कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा?
नीट यूजी की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी, जिसका समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक है.
कैसे डाउनलोड करें NEET UG City Slip?
- ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- NEET UG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
- Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
NTA ने नोटिस जारी कर कहा कि स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता गलत जानकारियों से बचें. किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, nta.ac.in and neet.nta.nic.in
यह भी पढ़ें- कैसे बनते हैं सेना में डॉक्टर? जानिए क्या MBBS की डिग्री जरूरी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










