कैसे बनते हैं सेना में डॉक्टर? जानिए क्या MBBS की डिग्री जरूरी है

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :12 Apr 2026 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Army Doctor

डॉक्टर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Indian Army Doctor: भारतीय सेना में डॉक्टर बनने के दो प्रमुख रास्ते हैं, लेकिन दोनों ही मामलों में शुरुआत NEET परीक्षा पास करने से होती है. नीट एग्जाम क्रैक करने के बाद ही आप सेना में डॉक्टर बन पाएंगे.

विज्ञापन

Indian Army Doctor: आपने अक्सर सुना होगा कि आर्मी में भी डॉक्टर होते हैं, जो देश की सेवा के साथ-साथ लोगों का इलाज करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Indian Army में डॉक्टर कैसे बना जाता है? क्या इसके लिए MBBS करना जरूरी है या कोई दूसरा रास्ता भी मौजूद है? अगर आप भी इस करियर को लेकर सोच रहे हैं, तो यहां आसान भाषा में पूरा प्रोसेस समझिए.

भारतीय सेना में डॉक्टर कैसे बनें?

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने के मुख्य तौर पर दो रास्ते हैं. हालांकि, दोनों ही रास्तों में पहला कदम NEET परीक्षा पास करना होता है. NEET UG क्वालिफाई करने के बाद ही आप आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

सेना में डायरेक्ट भर्ती

सेना की ओर से हर साल डॉक्टर के पदों पर भर्ती निकाली जाती है. आमतौर पर 100 से 400 पदों के बीच वैकेंसी आती है. यह भर्ती सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (AFMS) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के जरिए की जाती है.

इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री होना जरूरी है. चयन प्रक्रिया में NEET PG स्कोर और इंटरव्यू शामिल होते हैं. इसके बाद मेडिकल फिटनेस के आधार पर फाइनल चयन किया जाता है.

AFMC के जरिए बनें Army Doctor

दूसरा और सबसे लोकप्रिय रास्ता है AFMC यानी आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज के जरिए डॉक्टर बनना. इसमें एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर मिलता है. AFMC से MBBS करने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सैन्य ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे वे एक साथ डॉक्टर और सैन्य अधिकारी बनने के लिए तैयार होते हैं.

MBBS के साथ मिलती है मिलिट्री ट्रेनिंग

AFMC में पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है. कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को सीधे भारतीय सेना में कैप्टन रैंक से ज्वॉइनिंग मिलती है. यह करियर न सिर्फ सम्मानजनक है, बल्कि देश सेवा का एक शानदार मौका भी देता है.

यह भी पढ़ें- कम पैसे में बड़ा मौका! AI सीखो, सर्टिफिकेट लो और करियर को दो नई उड़ान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola