नहीं हुई सफाई, ग्रामीणों में रोष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

उपेक्षा. हिजला मेला संपन्न हुए बीत गये 10 दिन, किसी ने नहीं ली सुधि हिजला मेला संपन्न हुये 10 दिन बीत गये लेकिन अब तक परिसर की साफ-सफाई की किसी ने सुधि नहीं ली है. इस कारण ग्रामीणों में रोष है. दुमका : जनजातीय हिजला मेला परिसर में मेला समाप्त हुए दस दिन गुजर जाने […]
विज्ञापन
उपेक्षा. हिजला मेला संपन्न हुए बीत गये 10 दिन, किसी ने नहीं ली सुधि
हिजला मेला संपन्न हुये 10 दिन बीत गये लेकिन अब तक परिसर की साफ-सफाई की किसी ने सुधि नहीं ली है. इस कारण ग्रामीणों में रोष है.
दुमका : जनजातीय हिजला मेला परिसर में मेला समाप्त हुए दस दिन गुजर जाने के बाद भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. मेले के उद्घाटनकर्ता सह हिजला गांव के ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा की अध्यक्षता में मेला परिसर में फैले गंदगी को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी, जहां इसपर नाराजगी जतायी.
कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान को पूरे देश में युद्ध स्तर पर चल रहे हैं. वही सरकारी स्तर पर आयोजित मेला के बीत जाने के बाद भी गंदगी फैली हुई है, परिसर को साफ-सुथरा नहीं कराया गया है. हिजला मेला समिति द्वारा इस बाबत किसी तरह की पहल नहीं किये जाने पर ग्रामीण काफी आहत और आक्रोशित है. ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा का कहना है कि मेला समाप्ति के तुरंत बाद मेला परिसर का सफाई हो जानी चाहिये थी, लेकिन इतना समय गुजर जाने पर भी हिजला मेला परिसर की सफाई नहीं करायी गयी.
िहजला मेला समिति व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
पॉलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने में विफल रहा प्रशासन
मेला परिसर में इधर-उधर छोटे-छोटे गड्डा भी कर दिया गया है जिस कारण बच्चे को खेलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.बगल में सरकारी स्कूल भी है जिस कारण बच्चो का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.गंदगी के चलते इस प्रदूषण से इंसान तो प्रभावित हो रहे है इसके साथ-साथ गरीब आदिवासी किसान के खेत का उर्वरा शक्ति भी घट रही है और मवेशी भी इसके शिकार हो रहे है.हिजला मेला समिति और प्रशासन मेला में प्लास्टिक अथवा पॉलीथिन के व्यवहार पर रोक लगाने में असफल रही. बहरहाल ग्रामीणों ने मेला परिसर का सफाई जल्द से जल्द करवाने का मांग की. बैठक में सबेरी हेंब्रम ,पकलू बास्की,कहाटी हांसदा,धानमुनी हेंब्रम, पानमुनि किस्कू, फुलमुनी सोरेन,लुखिमुनी हेम्ब्रोम,सुनीता हांसदा,लुखिराम हांसदा, बुद्धिमान मरांडी, दुलइ हेंब्रम,विनय हांसदा, दिलीप सोरेन, देवी सोरेन, साहेब टुडू,अनीता टुडू, अशोक टुडू, प्रिंस मरांडी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




