फूलो-झानो के नाम से हो चौक का नामकरण

दुमका : गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे तथा रिंग रोड बाइपास चौराहे के नामकरण फूलो-झानो के नाम से करने की मांग उठी है. रविवार को गोलपुर पंचायत की मुखिया जयचिंता सोरेन की अध्यक्षता में इस बावत श्रीअमड़ा स्कूल प्रांगण में एक बैठक की गयी. जिसमें गोलपुर पंचायत के मुखिया ने पंचायत के सभी ग्रामों के प्रधान, ग्रामीणों, पंचायत […]
दुमका : गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे तथा रिंग रोड बाइपास चौराहे के नामकरण फूलो-झानो के नाम से करने की मांग उठी है. रविवार को गोलपुर पंचायत की मुखिया जयचिंता सोरेन की अध्यक्षता में इस बावत श्रीअमड़ा स्कूल प्रांगण में एक बैठक की गयी. जिसमें गोलपुर पंचायत के मुखिया ने पंचायत के सभी ग्रामों के प्रधान, ग्रामीणों, पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने फूलो-झानो के नाम से चौक के नामकरण का प्रस्ताव पारित किया. मुख्य रुप से भगवानदास मुर्मू ने कहा कि दुमका में सिदो रकान्हू चौक, तिलकामांझी चौक, एसपी कॉलेज में चांद-भैरव द्वार है, लेकिन फूलो-झानो मुर्मू के नाम से कहीं भी कुछ नामकरण नहीं किया गया.
फूलो-झानो के नाम से चौक का नामकरण किये जाने से इस स्थल को एक विशिष्ट पहचान भी मिलेगी. गोलपुर के ग्रामप्रधान नोवेल हांसदा, गोलपुर पंचायत के उप मुखिया छोटू मरांडी, पंसस प्रतिनिधि लालबहादुर मरांडी आदि ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया. मौके पर मौजूद श्रीअमड़ा के ग्राम प्रधान बाहामुनी मरांडी, मुर्गाथली के ग्राम प्रधान नंदकिशोर सोरेन, नावाडीह के प्रधान रोबेन मुर्मू, कैराबनी के प्रधान मदल दलई, बांसकनाली के प्रधान सोनालाल हेंब्रम, झोपा के प्रधान ढेना किस्कू, खोसालपुर के प्रधान मसी सोरेन, ग्रामीण सुनील टुडू, अनिल टुडू, वार्ड सदस्य राजेश हांसदा, सुहागिनी सोरेन, संगीता मरांडी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




