मुरलीडीह से साइबर क्राइम के दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विद्यासागर : करमाटांड़ व नारायणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपित को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व करमाटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण दत्त झा ने किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुरलीडीह गांव निवासी सचिन मंडल के घर […]
विद्यासागर : करमाटांड़ व नारायणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपित को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व करमाटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण दत्त झा ने किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुरलीडीह गांव निवासी सचिन मंडल के घर में छापेमारी की गयी.
इस दौरान उसके दो पुत्र राजेंद्र मंडल एवं वीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 90 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है. इसके अलावा तीन एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया. दोनों पर साइबर ठगी करने का आरोप है. बता दें कि सचिन मंडल के पुत्र राजेंद्र मंडल पर दहेज हत्या का भी आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




