गोपीकांदर में 10 साल पूर्व बनी जलमीनार का नहीं मिल रहा लाभ

Published at :17 Feb 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
गोपीकांदर में 10 साल पूर्व बनी जलमीनार का नहीं मिल रहा लाभ

गोपीकांदर : सरकार की बहुत सारी योजनाएं धरातल पर आती तो जरूर है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. कुछ ऐसा ही दृश्य प्रखंड के कुसचिरा में देखने को मिल रहा है. यहां लाखों की लागत से बनायी गयी जलमीनार सिर्फ एक शोभा की वस्तु बनकर रह गयी […]

विज्ञापन

गोपीकांदर : सरकार की बहुत सारी योजनाएं धरातल पर आती तो जरूर है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. कुछ ऐसा ही दृश्य प्रखंड के कुसचिरा में देखने को मिल रहा है. यहां लाखों की लागत से बनायी गयी जलमीनार सिर्फ एक शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. जलमीनार के बने लगभग दस साल से भी ज्यादा हो गया,

लेकिन ग्रामीणों को एक भी दिन इसका पानी नसीब नहीं हुआ. जबकि जलमीनार बनने के बाद ही वाटर सप्लाई के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाया जा चुका है. पाइप बिछाये जाने के दौरान ग्रामीणों में एक उम्मीद जगी थी की कम से कम उन्हें शुद्ध पीने का पानी तो नसीब होगा. कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें पानी तो नहीं मिला, लेकिन उनके उम्मीदों पर पानी जरूर फिर गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola