शिकारीपाड़ा में अवैध कोयला खदान धंसी, दो मजदूर मरे

दुमका/ शिकारीपाड़ा : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खदान धंसने से दो मजदूर की मौत हो गयी. वही एक गंभीर रूप से घायल है. घायल को पश्चिम बंगाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. घटना के बारे में सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच […]
दुमका/ शिकारीपाड़ा : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खदान धंसने से दो मजदूर की मौत हो गयी. वही एक गंभीर रूप से घायल है. घायल को पश्चिम बंगाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. घटना के बारे में सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर
पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लुटिया पहाड़ी में अवैध रूप संचालित सुरंगनूमा खदान में तीन मजदूर कोयला काटने घुसे थे. इस दौरान उपर से मलवा गिर गया जिसमें कोयला काटने घुसे रहमान अंसारी, अबुल मियां तथा काबूल अंसारी दब गये. मलबे में दबने से रहमान अंसारी तथा अबुल मियां की मौत हो गयी. वही काबूल अंसारी गंभीर रूप से घायल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




