रामगढ़ में वनपाल पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

लकड़ी लूटपाट का मामला रामगढ़ : दुमका-भागलपुर सड़क मार्ग अंतर्गत गोज्बा में नोनीहाट वनपाल सुरेश लाल परकुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को जानलेवा हमला किया. उसके बाद उन्हें घायलावस्था में दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार दुमका-भागलपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क के किनारे पेड़ की कटाई की जा […]
विज्ञापन
लकड़ी लूटपाट का मामला
रामगढ़ : दुमका-भागलपुर सड़क मार्ग अंतर्गत गोज्बा में नोनीहाट वनपाल सुरेश लाल परकुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को जानलेवा हमला किया. उसके बाद उन्हें घायलावस्था में दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार दुमका-भागलपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क के किनारे पेड़ की कटाई की जा रही है. गोज्मबा के गोविंद मुर्मू समेत सात लोगों ने लकड़ी लूटपाट को लेकर वनपाल पर जानलेवा हमला किया. थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि वनपाल के बयान के आधार पर गोविंद मुर्मू समेत सात लोगों के विरूद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व वनपाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




