हिजला मेला की तैयारी पूरी, उदघाटन आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

राजकीय जनजातीय हिजला मेला की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला के अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मेला के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासकीय विभागों यथा जनसंपर्क, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि आदि विभागों द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी पंडालों […]
विज्ञापन
राजकीय जनजातीय हिजला मेला की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला के अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मेला के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासकीय विभागों यथा जनसंपर्क, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि आदि विभागों द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी पंडालों का भी निरीक्षण किया. सात दिवसीय इस मेले का शुभारंभ शुक्रवार पारंपरिक रीति से किया जायेगा. वहीं अतिथियों का स्वागत पारंपरिक लोटा पानी के साथ-साथ पायका नृत्य द्वारा किया जायेगा. अतिथियों के सम्मान में बाहरी कला मैदान में होली चाइल्ड स्कूल, संताल परगना महाविद्यालय संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय,
एकलव्य आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया, अनुसूचित जनजाती आवासीय बालिका विद्यालय कड़हरबिल, कस्तूरबा की छात्राओं के साथ स्मिता आनंद के नेतृत्व में बच्चों द्वारा ताइक्वांडो खेल की प्रस्तुति की जायेगी. उप निदेशक जनसंपर्क सह राजकीय जनजातीय हिजला मेला सांस्कृतिक समिति के उपाध्यक्ष सह सचिव अजय नाथ झा ने बताया कि 10 से 17 फरवरी तक चलने वाली राजकीय जनजातीय हिजला मेला में रिकार्ड संख्या में कलादलों ने कार्यक्रम प्रस्तुति करने के लिए आवेदन दिया है. लगभग सभी कलादलों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है. जिसमें संताल परगना सहित झारखंड एवं अन्य राज्यों की नामी कलादलों द्वारा नाटक, नृत्य, संगीत एवं वादन कला का प्रदर्शन किया जायेगा. कहा कि बाहरी कला मैदान, बाहरीकला मंच तथा भीतरी कलामंच पर विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी. बताया कि प्रतिदिन भीतरी कला मंच पर स्कूली बच्चों का क्विज, बाल कवि गोष्ठी, महिला सशक्तिकरण, लोक साहित्य, पर्यावरण आदि पर परिचर्चा के साथ-साथ कवि गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी. स्कूली बच्चों सहित पुरुषों एवं महिलाओं के लिए विविध प्रकार के एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, खो-खो, भारोत्तोलन, कुश्ती आदि खेलों का आयेाजन किया जाएगा.
अतिथियों का स्वागत लोटा पानी व पायका नृत्य से किया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




