नंदी चौक से दर्शनियाटिकर तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

बासुकिनाथ : अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार नंदी चौक से बासुकिनाथ पानी टंकी भागलपुर मार्ग दर्शनियाटिकर तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है. लगातार बासुकिनाथ में भारी वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. लोगों को परेशानी हो रही थी. जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह […]
बासुकिनाथ : अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार नंदी चौक से बासुकिनाथ पानी टंकी भागलपुर मार्ग दर्शनियाटिकर तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है. लगातार बासुकिनाथ में भारी वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. लोगों को परेशानी हो रही थी. जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह छह बजे से शाम के 9 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी. नो इंट्री के उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जायेगी. नंदी चौक पर बड़े बड़े अक्षरों में नो इंट्री का बोर्ड भी लगा दिया गया है. प्रशासन की इस पहल को यहां के लोगों ने सराहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




