सिदो कान्हू हाई स्कूल फाइनल में पहुंचा

Published at :05 Jan 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
सिदो कान्हू हाई स्कूल फाइनल में पहुंचा

दुमका : प्रशांत मुखर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सिदो कान्हू हाई स्कूल ने पीजी स्कूल को 20 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली. इससे पूर्व डीनोवो फाइनल में पहुंच चुकी है. बुधवार को टॉस जीतकर सिदो कान्हू हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 […]

विज्ञापन

दुमका : प्रशांत मुखर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सिदो कान्हू हाई स्कूल ने पीजी स्कूल को 20 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली. इससे पूर्व डीनोवो फाइनल में पहुंच चुकी है. बुधवार को टॉस जीतकर सिदो कान्हू हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाये. सन्नी हेंब्रम ने शानदार पचास रन, विशाल राउत ने चौंतीस रन, अंकुश राउत ने 18 रन,

आशीष ने सोलह और सौरभ पाठक ने दस रन बनाये. वहीं पीजी स्कूल के गेंदबाजों में सुमित राउत ने दो तथा गोबिंदा तिवारी, विकास एवं रोहित कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया. जवाबी पारी खेलने उतरी पीजी स्कूल की टीम 18.3 ओवर में 144 रन के स्कोर पर ही सिमट गयी. सिदो कान्हू हाई स्कूजल की ओर से कुणाल ने तीन, प्रमोद व शहजादा ने दो-दो तथा सौरभ पाठक व विशाल राउत ने एक-एक विकेट हासिल किया. पीजी के बल्लेबाजों में रोहित ने अचछी पारी खेल 62 रन बनाये, पर सामने क्रीज में कोई लंबी देर तक उनका साथ नहीं दे सके. विशाल राउत ने 26, सुमित ने 13 व विकास ने 12 रनों का सहयोग किया. मैन ऑफ दी मैच सिदो कान्हू हाई स्कूल के सन्नी हेंब्रम रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola