शॉपिंग व टिकट बुक कर बैंक खाते से उड़ाया 23 हजार रुपये

Published at :20 Nov 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
शॉपिंग व टिकट बुक कर बैंक खाते से उड़ाया 23 हजार रुपये

दुमका कोर्ट : एटीएम से रुपये निकासी करते समय एटीएम मशीन में चार अंक का गुप्त कोड डालते समय सावधान रहें कि पीछे से कोई गुप्त नम्बर को कोई देख तो नहीं रहा. शहर के पुराना दुमका निवासी रूकमिणी कुमार साह साइबर क्राइम के शिकार हो गये. उसके एटीएम कोड नम्बर से अवैध रूप से […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : एटीएम से रुपये निकासी करते समय एटीएम मशीन में चार अंक का गुप्त कोड डालते समय सावधान रहें कि पीछे से कोई गुप्त नम्बर को कोई देख तो नहीं रहा. शहर के पुराना दुमका निवासी रूकमिणी कुमार साह साइबर क्राइम के शिकार हो गये. उसके एटीएम कोड नम्बर से अवैध रूप से शॉपिंग कर एवं टिकट की बुकिंग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 23 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना की जानकारी होने पर श्री साह ने नगर थाना में अज्ञात के विरूद्ध भादवि की धारा 420,379,120बी एवं सूचना तकनीकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी के अनुसार श्री साह 12 नवंबर को दुधानी एटीएम से रुपये निकासी की गयी. उसी दिन से उसके एटीएम से अवैध रूप से एमजोन एवं फ्लीपकार्ट से शोपिंग कर और टिकट की बुकिंग 17 नवम्बर तक किया जाता रहा. जब पास बुक अपटूडेट कराया तो उसे पता चला कि उसके खाते से अवैध रूप से रुपये की निकासी हो गयी थी. श्री साह के अनुसार एटीएम से रुपये की निकासी करते समय पीछे से कोई उसके गुप्त नम्बर देख लिया होगा और उसके बाद घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola