गुरुकुलम में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ

Published by :ANAND JASWAL
Published at :20 Apr 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुकुलम में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ

उद्घाटन सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ हसमत अली ने किया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका सतन आश्रम द्वारा संचालित राम गोपाल शर्मा गुरुकुलम में सोमवार को एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ हसमत अली ने किया. उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें उच्च स्तर तक ले जाना विद्यालय की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि गुरुकुलम इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है. उन्होंने रसायन विज्ञान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी सृष्टि 118 तत्वों से बनी है, जिनका प्रभाव मानव जीवन में भी स्पष्ट रूप से देखा जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. इस दौरान कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक-पत्र व स्मृति-चिह्न भी प्रदान किया गया. सतन आश्रम के मठाधीश व गुरुकुलम के निदेशक स्वामी आत्मानंद पूरी ने डॉ अली का आभार व्यक्त करते समय-समय पर प्रयोगशाला का निरीक्षण करने का आग्रह किया. वहीं गुरुकुलम की अधीक्षक पल्लवी राय ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola