हरिनाम संकीर्तन में गौरी राय पंडित के पाला कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Published by :ANAND JASWAL
Published at :20 Apr 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन में गौरी राय पंडित के पाला कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया प्रखंड के मसलिया गांव में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इसमें कीर्तनिया गौरी राय पंडित ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला पर आधारित पाला कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, उनकी मधुर वाणी, भावपूर्ण प्रस्तुति और आकर्षक शैली ने ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गये. इस दौरान संगीत, कथा और अभिनय का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी मनमोहक हो गया. कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालु पूरे समय हरिनाम संकीर्तन में लीन होकर “राधे-कृष्ण” के जयकारे लगाते रहे. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भागीदारी बेहतर रही. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola