बैंक खुलते ही ग्राहकों की लग गयी लंबी कतारें

Published at :20 Nov 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक खुलते ही ग्राहकों की लग गयी लंबी कतारें

नोटबंदी. 11वंें दिन भी दुमका व जरमुंडी के बैंकों व एटीएम में उमड़ी भीड़, लोगों को हुई परेशानी प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले के ग्यारवें दिन भी दुमका व जरमुंडी की बैंक शाखाओं व एटीएम में ग्राहकों की लंबी कतारें लग गयी. हालांकि शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी. बासुकिनाथ : भारत […]

विज्ञापन

नोटबंदी. 11वंें दिन भी दुमका व जरमुंडी के बैंकों व एटीएम में उमड़ी भीड़, लोगों को हुई परेशानी

प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले के ग्यारवें दिन भी दुमका व जरमुंडी की बैंक शाखाओं व एटीएम में ग्राहकों की लंबी कतारें लग गयी. हालांकि शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी.
बासुकिनाथ : भारत सरकार के नोटबंदी घोषणा के बाद शुक्रवार को पुराने नोट जमा करने एवं नये करंसी को लेने के लिए शनिवार को बैंक परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. रुपये जमा करने के लिये नौ दिन से लगातार लोग परेशान हैं. बैंक में जमा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक परिसर में बैंक खाता धारी अपने 500 एवं 1000 रुपये के करेंसी को लेकर बैंक खुलते ही परिसर में जमा हो जा रहे. बासुकिनाथ एसबीआइ के शाखा प्रबंधक डीके श्रीवास्तव एवं जरमुंडी एसबीआइ के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार शाखा परिसर में खाताधारियों को मदद कर उसके पुराने नोट खाते में जमा लिए.
शाखा प्रबंधक ने बताया कि आरबीआइ के नये नियम के तहत खाताधारी को एक सप्ताह में 24 हजार रुपये से ज्यादा राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. वहीं शादी के लिए प्रखंड क्षेत्र के सुदूर देहात से ढ़ाई लाख रुपये की निकासी कराने कई खाताधारी पहुंचे. सुबह से ही खाताधारियों की भीड़ बैंक परिसर बासुकिनाथ एवं जरमुंडी में लगी रही. हालांकि अन्य दिनों के अपेक्षा शनिवार को खाताधारियों की कम भीड़ शाखा परिसर में देखी गयी.
एटीएम खुलने से पहले ही उमड़ी ग्राहकों की भीड़
एटीएम खुलने का इंतजार करते ग्राहक व बैंक में लगी लंबी कतार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola