भागवत कथा करते आचार्य एवं सहयोगी.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन हंसडीहा : हंसडीहा स्थित श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दुर्गापुजा समिति द्वारा श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है़ इस भागवत कथा व्यास आचार्य भवेशजी महाराज ने अपने मुखारबिंद से भागवत का वर्णन करते हुए कृष्ण अवतार के बारे में विस्तार […]
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन
हंसडीहा : हंसडीहा स्थित श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दुर्गापुजा समिति द्वारा श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है़ इस भागवत कथा व्यास आचार्य भवेशजी महाराज ने अपने मुखारबिंद से भागवत का वर्णन करते हुए कृष्ण अवतार के बारे में विस्तार से बताया.
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा कि मानव के पाप को मिटाने व कंस के उद्धार तथा अपने माता पिता के चित की शांति के लिए अवतार ग्रहण किया था. प्रत्येक युग में भगवान पापियों के संहार के लिए अवतार के रूप में प्रकट होते है़ उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण अद्भुत साधन है, जिससे मुक्ति संभव है़ प्रवचन के दौरान भजन और आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं. राजकुमार झा पैड पर, मनोहर आर्गेन में, मिथुन नाल का धुन देते हैं, जबकि गायक गुलशन कुमार, कृष्णदेव भारती तथा त्रिपुरारी मिश्र भक्ति रस के गीतों से समां बांधते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




