ललमटिया में ऑटो पलटने से एक की मौत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मिशन के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान घोरीकित्ता गांव निवासी रंजीत दास (35) के रूप में की गयी. सभी घायलों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मिशन के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान घोरीकित्ता गांव निवासी रंजीत दास (35) के रूप में की गयी. सभी घायलों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. ऑटो सवारी लेकर बोआरीजोर से ललमटिया की ओर जा रही थी. इस दौरान डकैता मिशन के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी.
इस घटना में घोरीकित्ता गांव निवासी रंजीत की मौत हो गयी. वहीं डोय गांव निवासी सुरेश प्रसाद दास, गोराडीह गांव निवासी मुर्शीद अंसारी व बाराहाट निवासी मुन्नी देवी घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों काे महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया. ललमटिया थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि ऑटो अनियंत्रित हो जाने से ही पलटी. ऑटो को जब्त कर लिया गया है. शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




