पहाड़िया परिवारों को छह माह से पेंशन बंद, भुखमरी के कगार पर

Published at :20 Sep 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़िया परिवारों को छह माह से पेंशन बंद, भुखमरी के कगार पर

कुंडहित : कुंडहित प्रखंड के नगरी के बेलियासूली गांव के पाहाड़िया परिवारों छह माह से वृद्वा पेंशन नहीं मिला है. पेंशन बंद रहने से पहाड़िया परिवारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इधर डीलर के पास से राशन भी बंद है. पॉस मशीन के खराबी के कारण खाद्यान्न का उठाव भी हो […]

विज्ञापन

कुंडहित : कुंडहित प्रखंड के नगरी के बेलियासूली गांव के पाहाड़िया परिवारों छह माह से वृद्वा पेंशन नहीं मिला है. पेंशन बंद रहने से पहाड़िया परिवारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इधर डीलर के पास से राशन भी बंद है. पॉस मशीन के खराबी के कारण खाद्यान्न का उठाव भी हो रहा है. ऐसे में प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो पहाड़िया परिवारों की स्थिति और भी भयावह हो जायेगी. झाविमो प्रखंड अध्यक्ष ननी गोपाल गोरांई ने कहा कि सरकार आदिम जन जाति के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला तो रही है, लेकिन उन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है. श्री गोंराई ने कहा कि दूर्गा पूजा के पहले तक वृद्वा पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता है तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola