भाजपा सरकार गरीब विरोधी, सोचती है हमेशा व्यवसायियों की हित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

झामुमो संगठन करेगा मजबूत बासुकिनाथ : झारखंड मुक्ति मोरचा जरमुंडी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को नगर भवन जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष रामबदन मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला समिति के सदस्य सुशील दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. पार्टी संगठन की मजबूती एवं सदस्यता अभियान पर विस्तार से […]
विज्ञापन
झामुमो संगठन करेगा मजबूत
बासुकिनाथ : झारखंड मुक्ति मोरचा जरमुंडी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को नगर भवन जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष रामबदन मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला समिति के सदस्य सुशील दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ राय मुख्य रूप से उपस्थित थे. पार्टी संगठन की मजबूती एवं सदस्यता अभियान पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया.
भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये स्थानीय नीति के विरोध में व्यापक रूप से पंचायत स्तर पर आंदोलन चलाने की जरूरत पर बल दिया. पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने की बात कही गयी. आगामी 30 जून को 161वां हूल दिवस प्रखंड के ढाका गांव में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. जिला समिति सदस्य सुशील दुबे एवं विश्वनाथ राय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विंदुओं से अवगत कराया. बैठक का संचालन प्रखंड सचिव पांचु दास ने किया.
प्रखंड युवा कमेटी का गठन : जिला समिति के सुशील दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ राय ने सर्वसम्मति से युवा कमेटी का गठन किया. जिसमें युवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना बास्की, सचिव नित्यानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रयाग मंडल को बनाया गया है. नवगठित कमेटी को पार्टी संगठन की मजबूती एवं सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर रसिक टुडू, पिंकु पंडा, मुन्ना बास्की, लोबिन टुडू, मताल मरांडी, नित्यानंद प्रसाद, लक्ष्मीकांत दास, प्रयाग मंडल, सोनालाल हेम्ब्रम, निरंजन मंडल, प्रफूल्ल ततवा, वरूण यादव, संजय यादव, अर्जुन राय, भागवत पंडित, मुंशी मरांडी, राधेश्याम साह, वंटी राव, सुदीन राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




