भाजपा झामुमो मुक्त राज्य बनाना चाहती है या यौनशोषण युक्त : हेमंत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : जपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण के लगे आरोप मामले में नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कड़ी कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की लीपापोती करने या दबाने की कोशिश की, भाजपा […]
विज्ञापन
दुमका : जपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण के लगे आरोप मामले में नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कड़ी कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की लीपापोती करने या दबाने की कोशिश की,
भाजपा झामुमो मुक्त…
तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करेगा. हेमंत ने दुमका स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि भाजपा झामुमोमुक्त राज्य बनाना चाहती है या यौन शोषणयुक्त राज्य. उन्होंने कहा कि इस राज्य में आदिवासी पदाधिकारी तक शोषण के शिकार बन रहे हैं. इसलिए कई ने मजबूरन वीआरएस भी ले लिया. इंस्पेक्टर उमेश कच्छप की संदेहास्पद मौत मामले में लाख चिल्लाने के बाद भी परिजनों के आवेदन पर एफआइआर दर्ज नहीं किया गया. इस मामले में सीबीआइ से जांच करायी जानी चाहिए.
आदिम जनजाति को आरक्षण से बांधना चाहती है सरकार : श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जनता को बांट रही है. उसने पहले अलग-अलग समुदाय को लड़ाने का काम किया, अब आदिवासियों को वर्गों में बांट कर लोगों को लड़ाने की कोशिश कर रही है. आदिम जनजाति को 2 प्रतिशत आरक्षण एसटी से काट कर दिया जाना न्यायसंगत नहीं है. उसकी मंशा आरक्षण के मामले में आदिवासियों को बांटने की है. श्री सोरेन ने कहा कि आदिम जनजाति को आरक्षण से ऊपर रखने का संकल्प पहले से ही राज्य की सरकार द्वारा लिया हुआ है. पढ़े-लिखे आदिम जनजाति की नियुक्ति सीधे तौर पर होनी है. पर अब यह सरकार सीधी नियुक्ति न कर उनको आरक्षण में बांधने का प्रयास कर रही है. रघुवर सरकार विकास नहीं सामाजिक ताना-बाना को तोड़ने-मरोड़ने तथा उसके जरिये राजनीतिक स्वार्थ को साधने की कोशिश कर रही है.
30 जून से पूरे राज्य में नये उलगुलान का एलान : श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में एक भी योजना ऐसी नहीं चलायी जा रही कि किसानों-नौजवानों को लाभ मिल सके. गरीब अनाज से वंचित हैं, छात्र छात्रवृत्ति से और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा. दाल-भात योजना आज कहीं नहीं चल रही. दवाइयां महंगी हो गयी, जिससे गरीब ईलाज नहीं करा पा रहे. ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नक्सल बताया जा रहा है तथा महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर 30 जून से हूल दिवस के अवसर पर झामुमो पूरे राज्य में एक नया उलगुलान की शुरुआत करेगी. सरकार द्वारा लागू की गयी स्थानीयता नीति के साथ-साथ दूसरे जनवविरोधी नीतियों के खिलाफ हम गांव-गांव, टोले-मुहल्ले में जन जागरण अभियान चलायेंगे और बीजेपी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. इसके तहत पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रमंडल स्तर पर सभाएं होंगी. पत्रकार वार्ता में श्री सोरेन के साथ झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं नगर अध्यक्ष रवि यादव मौजूद थे.
मामले की लीपापोती हुई तो झामुमो करेगा आंदोलन
इंस्पेक्टर उमेश कच्छप की मौत मामले की ही सीबीआइ जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




