फाल्गुनी को मिली प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती

Published at :26 Jun 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
फाल्गुनी को मिली प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती

बासुकिनाथ : जरमुंडी अंचल कार्यालय में शनिवार को वर्ष 2016-17 के लिए प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में की गयी. जोंका पंचायत कतरिया गांव के फाल्गुनी यादव को अधिकतम 18 हजार 200 की बोली लगाने पर 13.88 एकड़ प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती की गयी. जमीन की सुरक्षित राशि जमा […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी अंचल कार्यालय में शनिवार को वर्ष 2016-17 के लिए प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में की गयी. जोंका पंचायत कतरिया गांव के फाल्गुनी यादव को अधिकतम 18 हजार 200 की बोली लगाने पर 13.88 एकड़ प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती की गयी. जमीन की सुरक्षित राशि जमा कर डाक में भाग लिया. कालाडुमरिया पंचायत के कपरजोरा गांव में विजय यादव को 6 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगाने पर 2.25 एकड़ जमीन की बंदोबस्ती की गयी.

अंचलाधिकारी ने प्रधानी जोत जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी से सभी को अवगत कराया. सीओ ने जबरन अतिक्रमित प्रधानी जोत जमीन को खाली कराने का निर्देश भी दिया. डुमरिया, बुढवाडंगाल, खिलकिनारी, बेदिया मौजा में स्थित प्रधानी जोत जमीन की बंदोबस्ती खुली डाक द्वारा की जायेगी. मौके पर अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola