चुटोनाथ मंदिर में हुई मारपीट, प्राथमिकी

जामा : मा थाना अंतर्गत चुटोनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें करीब पांच युवक घायल हो गये. मारपीट के मामले को लेकर बांका जिला के बाराहाट के आशीष कुमार सिंह ने जामा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया […]
जामा : मा थाना अंतर्गत चुटोनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें करीब पांच युवक घायल हो गये. मारपीट के मामले को लेकर बांका जिला के बाराहाट के आशीष कुमार सिंह ने जामा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया कि वह बांका से अपने 5-6 दोस्तों के साथ बाबा चुटोनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आया था. यहां पूजा करने के बाद वह एक चापानल गया,
जहां कुछ युवक पहले से थे. चापानल में ही दुमका रसिकपुर के युवकों से थोड़ी नोंकझोंक हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक आ पहुंचा. चापानल से बांका के सभी युवक घर जाने के लिए निकले, तो मेन रोड में पहले से घात लगाये बैठे युवकों ने उनके साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




