एयरफोर्स भर्ती रैली बोकारो में पांच जुलाई से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

विद्या बालन व नसीरुद्दीन शाह पहुंचे, बेगम जान की शूटिंग शुरू नांदना पहाड़ में चल रही है शूटिंग, सिउड़ी व बोलपुर में ठहरे हैं कलाकार रानीश्वर : प्रखंड के नांदना पहाड़ी के पास हिंदी फिल्म बेगम जान की शूटिंग शनिवार के शाम से शुरू हो चुकी है. शाम करीब छह बजे से फिल्म की शूटिंग […]
विज्ञापन
विद्या बालन व नसीरुद्दीन शाह पहुंचे, बेगम जान की शूटिंग शुरू
नांदना पहाड़ में चल रही है शूटिंग, सिउड़ी व बोलपुर में ठहरे हैं कलाकार
रानीश्वर : प्रखंड के नांदना पहाड़ी के पास हिंदी फिल्म बेगम जान की शूटिंग शनिवार के शाम से शुरू हो चुकी है. शाम करीब छह बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू की गयी. इस फिल्म के कलाकार नसीरूद्दीन शाह व विद्या बालन भी पहुंचे हैं. फिल्म के निदेशक सुजित मुखर्जी भी नांदना पहुंचे हुए हैं. जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:00 बजे तक शूटिंग चलेगी. इसके बाद सारे कलाकार सिउड़ी व बोलपुर लौट जायेंगे. उन्हें अभी वहीं ठहराया गया है.
रविवार को मयुराक्षी नदी के बांसकुली के पास शूटिंग होने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि रानीश्वर के नांदना पहाड़ व बांसकुली के पास मयुराक्षी नदी के तट पर वर्ष 2014 में बांगला फिल्म राजकहानी की शूटिंग हुई थी. इस बार भी उसी लोकेशन को चुना गया है. बताया जा रहा है कि बेगम जान उसी राजकहानी का हिदी रिमेक है. फिल्म की शूटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




