21 से दुमका में होगी महेश भट्ट की फिल्म बेगम जान की शूटिंग

दुमका : उपराजधानी दुमका में महेश भट्ट की आने वाली फिल्म बेगम जान की शूटिंग होगी. इस फिल्म की शूटिंग दुमका के कई रमणिक व प्राकृतिक वादियों के बीच की जायेगी. इसे लेकर एक टीम दुमका पहुंच चुकी है. इस टीम ने कुछ स्पॉट व लोकेशन पर अपना सेट लगाने का काम भी शुरू कर […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में महेश भट्ट की आने वाली फिल्म बेगम जान की शूटिंग होगी. इस फिल्म की शूटिंग दुमका के कई रमणिक व प्राकृतिक वादियों के बीच की जायेगी. इसे लेकर एक टीम दुमका पहुंच चुकी है. इस टीम ने कुछ स्पॉट व लोकेशन पर अपना सेट लगाने का काम भी शुरू कर दिया है. जल्द ही प्रोडक्शन यूनिट भी यहां पहुंच जायेगी. वैनिटी वैन भी आयेगी. उसके बाद कलाकार यहां पहुंचेंगे.
इस फिल्म में मुख्य किरदार बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, आशीष विद्यार्थी, रजत कपूर आदि होंगे. 21 जून से यहां इस फिल्म की शूटिंग होगी. यहां के कई स्थानीय कलाकारों को भी इसमें मौका मिल पायेगा. फिल्म की शूटिंग महीने भर तक चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




