बस से गिर कर खलासी की मौत

दुमका कोर्ट : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गुहियाजोरी मोड़ के पास एक यात्री बस से गिर कर खलासी की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़ से दुमका आ रही स्टार बस (जेएच 04 ई 8635) के चालक ने गुहियाजोरी मोड़ के पास अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे दरवाजे पर खड़ा बस का खलासी […]
दुमका कोर्ट : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गुहियाजोरी मोड़ के पास एक यात्री बस से गिर कर खलासी की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़ से दुमका आ रही स्टार बस (जेएच 04 ई 8635) के चालक ने गुहियाजोरी मोड़ के पास अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे दरवाजे पर खड़ा बस का खलासी 21 वर्षीय आजमी आलम बस से सड़क पर गिर पड़ा. इससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.
खलासी आजमी आलम पाकुड़ के बड़ी अलीगंज का रहने वाला था. आजमी आलम के पिता शेर मोहम्मद अंसारी ने बस चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक परिवार का एकलौता बेटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




