विदाई की रस्म में हुई देरी, तो दुल्हन को छोड़ दूल्हा वापस लौटा घर

काठीकुंड : काठीकुंड में एक युवक ने शादी के बाद विदाई की रस्म में हो रही देरी से वह दुल्हन को छोड़कर वापस लौट गया. मामला प्रखंड के दुबाईडीह गांव का है. इसे लेकर लड़की एलिस टुडु ने काठीकुंड थाना में लड़के व उसके परिवार वालो के खिलाफ शिकायत की है. लड़की का आरोप है […]
काठीकुंड : काठीकुंड में एक युवक ने शादी के बाद विदाई की रस्म में हो रही देरी से वह दुल्हन को छोड़कर वापस लौट गया. मामला प्रखंड के दुबाईडीह गांव का है. इसे लेकर लड़की एलिस टुडु ने काठीकुंड थाना में लड़के व उसके परिवार वालो के खिलाफ शिकायत की है. लड़की का आरोप है कि तीन वर्ष तक बिना शादी के दोनों दाम्पत्य जीवन निर्वाह कर रहे थे. लेकिन विदाई की रस्म में देरी होने पर दुल्हन को छोड़ कर वह खुद वापस लौट गया.
शिकारीपाडा प्रखंड के जगदीश सोरेन व काठीकुंड के दुबाईडीह गांव की एलिस टुडू पिछले तीन सालो से दाम्पत्य जीवन बीता रहे थे. इस दौरान एलिस को एक डेढ़ साल की बच्ची भी प्राप्त हुई है. शनिवार को आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार लड़का अपने परिवार वालो के साथ लड़की की विदाई कराने पहुंचा और जल्दी से लड़की की विदाई का दवाब बनाने लगा. लड़की के परिजनों ने अतिशीघ्र विदाई करने में असमर्थता जतायी.
तब लड़के वालाें ने अपनी मनमानी बरकरार रखी और जल्द रस्म पूरी ना होने पर वह लड़की को साथ लिए बगैर वापस लौट गया. लड़की ने काठीकुंड पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




