अभाविप ने राज्यपाल के नवनियुक्त सलाहकार का फूंका पुतला

दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की दुमका नगर इकाई ने राज्यपाल के नवनियुक्त शैक्षणिक सलाहकार डॉ आनंद भूषण की नियुक्ति का विरोध करते हुए स्थानीय टीन बाजार चौक में डॉ भूषण का पुतला दहन किया. नगर मंत्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किये गये इस पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान प्रदेशमंत्री गुंजन मरांडी […]
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की दुमका नगर इकाई ने राज्यपाल के नवनियुक्त शैक्षणिक सलाहकार डॉ आनंद भूषण की नियुक्ति का विरोध करते हुए स्थानीय टीन बाजार चौक में डॉ भूषण का पुतला दहन किया. नगर मंत्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किये गये इस पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान प्रदेशमंत्री गुंजन मरांडी ने डॉ आनंद भूषण के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला. गुंजन ने उन्हें भ्रष्ट,
अयोग्य बताते हुए राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया जाना भ्रष्टाचार की गंगोत्री को बहाने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि डॉ भूषण की शैक्षिक योग्यता भी वैसी नहीं है, जो इस पद की मर्यादा रख सकें. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार ने कहा कि डॉ आनंद भूषण इससे पहले झारखंड अधिविद्य परिषद् के अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं. हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी किसी से छिपी नहीं है. झारखंड की शान माने जाने वाले नेतरहाट स्कूल में भी नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता हुई थी. लिहाजा ऐसे पदाधिकारी को हटाने की पहल होनी चाहिए.
उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए. पुतला दहन के कार्यक्रम में सुकुमार पाल, मनीष साह, जतीन कुमार, मो शैफुद्दीन, राज गौरव, सौरभ संतालिया, विक्रम कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील मरांडी, मिस्त्री मरांडी, आलोक मरांडी, तपन मुर्मू, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




