कुलपति पर छात्र नेता के तीखे स्वर

Published at :19 Apr 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
कुलपति पर छात्र नेता के तीखे स्वर

दुमका : झारखंड विकास छात्र मोरचा के नेता श्यामदेव हेंब्रम एवं अभाविप के प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने वीसी डॉ कमर अहसन पर इस विवि को गर्त में ले जाने का आरोप लगाया है. दुमका परिसदन में प्रेस से बातचीत करते हुए अपने बयान में इन्होंने कहा कि वीसी कानून का भय दिखाकर हमारी जायज […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास छात्र मोरचा के नेता श्यामदेव हेंब्रम एवं अभाविप के प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने वीसी डॉ कमर अहसन पर इस विवि को गर्त में ले जाने का आरोप लगाया है. दुमका परिसदन में प्रेस से बातचीत करते हुए अपने बयान में इन्होंने कहा कि वीसी कानून का भय दिखाकर हमारी जायज मांगों को गलत ठहरा रहे हैं.

प्रशासन को कार्रवाई करने से पहले छात्रों का पक्ष भी सुनना चाहिए. अभाविप के प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा कि धारा 107 के तहत मामला दर्ज करवाने और डराने-धमकाने से वे चुप बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने दिग्घी कैंपस से धारा 144 हटाने की मांग की. कहा कि सिक्युरिटी गार्ड बहाल करने वाली कंपनी का विरोध किया जायेगा तथा दिग्घी के स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप परीक्षा लेने एवं परिणाम जारी करने के लिए आंदोलन जारी रखी जायेगी.

उन्होंने कहा कि छात्रहित के लिए एक नहीं, जरुरत पड़ने पर वे सौ बार जेल जाने को तैयार है. उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा धारा 107 के तहत दर्ज प्राथमिकी को संदेश के आधार पर दर्ज करना गलत बताया. साथ ही कहा कि भविष्य में जिला प्रशासन हमपर उग्रवादी एवं आतंकवादी होने का भी संदेह कर सकती है. जिला प्रशासन को किसी तरह की कार्रवाई से पहले छात्रों का पक्ष लेना चाहिए था. श्री मरांडी ने कहा कि कुलाधिपति को पत्र लिखकर कुलपति के कार्यकाल की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने एवं उन्हें हटाने की मांग की जायेगी.
वहीं श्यामदेव हेंब्रम ने कहा कि कानून का झूठा सहारा विवि ले रहा है. जनजातीय छात्रों को अपनी मांग रखने से वंचित किया जा रहा है. जिन मांगों को नाजायज बताया जा रहा है, वे मांगे छात्रहित की हैं. छात्रहित की बात करना और शांतिपूर्वक आंदोलन करना गलत है, तो वे बार-बार ऐसी गलती करेंगे. इन्होंने कहा कि वे वीसी के मनमाने रवैये के खिलाफ कॉलेज से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे. कहा कि वीसी को लगता है कि वे अगर सही हैं,
तो छात्र संसद लगायें. जहां छात्र, विवि के अधिकारी एवं प्रशासन के लोग एक साथ रहें. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. इन्होंने कहा कि इस विवि में ऐसे पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व दे दिया गया है, जो उसकी अहर्ता तक पूरी नहीं कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola