मसानजोर डैम से बंगाल को न छोड़ा जाय पानी

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने दुमका जिले में पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं को लेकर बुलायी गयी एक अति महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में मसानजोर डैम का पानी पश्चिम बंगाल को न छोड़ा जाय. उन्होंने भीषण गरमी के […]
दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने दुमका जिले में पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं को लेकर बुलायी गयी एक अति महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में मसानजोर डैम का पानी पश्चिम बंगाल को न छोड़ा जाय. उन्होंने भीषण गरमी के मद्देनजर जलसंकट की आशंकाओं को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने जिले में चापाकल की स्थिति सुधारने व शीघ्र मरम्मत करवाने,
प्राथमिकता के आधार पर हॉस्टल, स्कूल व अस्पताल में पानी-बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. ग्रामीण लघु जलापूर्ति योजनाओं के साथ-साथ शहरी जलापूर्ति योजना के विस्तारीकरण के तहत पाइप बिछाने के बचे हुए कार्य को बिना विलंब किये पूरा कराने को कहा गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को यह निर्देश दिया गया कि शहरी पेयजलापूर्ति योजना पानी एक भी दिन बाधित न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




