कार्यक्रम. विद्यालय चलें चलायें के तहत बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल परिसर की हुई साफ-सफाई बाल सांसद की समीक्षा बैठक हुई. दुमका : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शहर के शिवपहाड़ स्थित मध्य विद्यालय कड़हरबील के बच्चों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर तथा पोषक क्षेत्र में साफ सफाई की. इसके बाद बाल सांसदों […]
विज्ञापन
स्कूल परिसर की हुई साफ-सफाई
बाल सांसद की समीक्षा बैठक हुई.
दुमका : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शहर के शिवपहाड़ स्थित मध्य विद्यालय कड़हरबील के बच्चों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर तथा पोषक क्षेत्र में साफ सफाई की. इसके बाद बाल सांसदों की एक समीक्षा बैठक हुई,
जिसमें प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बाल सांसद का महत्व बताया. साथ ही उन्हें विद्यालयों के हर गतिविधियों में आगे आने को प्रेरित किया. अभियान चलाने वालों में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं समेत वार्ड पार्षद तरुण साह, महेश पासवान, कल्पना मिश्रा, रीता साह, शकुंतला कुमारी, चेतना झा, रेखा कुमारी, गौतम दे, उज्जवल कुमार, विपिन सिंह, संजना कुमारी, अनुप्रिया दुबे शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




