प्राइवेट सिक्युरिटी बहाल कल से मिलेगी सुरक्षा

Published at :17 Apr 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट सिक्युरिटी बहाल कल से मिलेगी सुरक्षा

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था सोमवार से मुकम्मल होगी. ओरियन सिक्युरिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नयी दिल्ली को विश्वविद्यालय ने सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है. कंपनी द्वारा स्वास्थ्य संस्थाएं एवं बैंक की सुरक्षा ड्यूटी में जवानों की तैनाती की जाती है. विश्वविद्यालय के लिए वर्तमान में 15 जवानों को […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था सोमवार से मुकम्मल होगी. ओरियन सिक्युरिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नयी दिल्ली को विश्वविद्यालय ने सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है. कंपनी द्वारा स्वास्थ्य संस्थाएं एवं बैंक की सुरक्षा ड्यूटी में जवानों की तैनाती की जाती है. विश्वविद्यालय के लिए वर्तमान में 15 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. ये दो शिफ्ट में अपनी सेवायें प्रदान करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवान रात-दिन विश्वविद्यालय और इसकी संपति की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होने जवानों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना परिचय दिया. मौके पर उप कुलसचिव डॉ शंभु प्रसाद सिंह, सीसीडीसी डॉ शंभुनाथ मिश्रा एवं विकास पदाधिकारी प्रो सुजीत सोरेन मौजूद थे. सुरक्षा गार्डो की वर्तमान में रहने की व्यवस्था गर्ल्स कॉमन रूम में की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola