मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने किया नगर परिषद भवन का उद्घाटन, कहा

राजनीति का अड्डा नहीं, विकास का मंदिर बनाएं दुमका : नगर परिषद दुमका के नवनिर्मित भवन का उदघाटन शनिवार को कल्याण मंत्री डा लोइस मरांडी ने किया. अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो एवं तकरीबन आधे दर्जन वार्ड पार्षद मौजूद थे. अपने संबोधन में मंत्री […]
राजनीति का अड्डा नहीं, विकास का मंदिर बनाएं
दुमका : नगर परिषद दुमका के नवनिर्मित भवन का उदघाटन शनिवार को कल्याण मंत्री डा लोइस मरांडी ने किया. अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो एवं तकरीबन आधे दर्जन वार्ड पार्षद मौजूद थे. अपने संबोधन में मंत्री ने नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की. कहा कि कर्म ही धर्म होना चाहिए.
एक निश्चित समय के लिए ही जनता भरोसा करके अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजती है. इसलिए ऐसी कोशिश हो कि एक-एक पल जनता की सेवा में बीते. जनता की जो अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हो. शहर सबसे बेहतर शहर बने. जनता की नजर में कोई जनप्रतिनिधि अच्छा काम करता है, तो जनता उसे दुबारा अवसर देती है,
नहीं तो किसी दूसरे को चुनकर भेजती है. उन्होंने नगर परिषद को विकास का मंदिर बताया और इसके जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इसे राजनीति का अखाड़ा न बनाये.
मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि उपराजधानी दुमका में नगरीय विकास के लिए हर तरह की पहल होगी. सिबरेज-ड्रैनेज की यहां समस्या है. इसे प्राथमिकता के साथ दूर किये जाने की आवश्यकता है. कई मुहल्ले ऐसे हैं, जो हल्की बारिश में डूब जाते हैं. प्राथमिकता के आधार पर ऐसे क्षेत्र में काम होना चाहिए.
किसी तरह की दिक्कत हो, तो नगर परिषद के जनप्रतिनिधि उन तक भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि योजनाएं सही ढंग से धरातल पर उतरे और सरकारी राशि का दुरूपयोग न हो. इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
मंत्री ने कहा कि बासठ लाख रुपये की लागत से दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. शहर में बड़े कार्यक्रमों के लिए आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा ऑडिटोरियम बनाये जाने की आवश्यकता है. यह हमारी परिकल्पना में भी है. रांची की तरह दुमका में भी आधुनिक बस स्टैंड बनाये जाने की योजना को इस वर्ष की कार्य योजना में शामिल किया गया है.
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि समाहरणालय के बाद नगर परिषद के नव निर्मित भवन के उदघाटन से कार्य संस्कृति में असर दिखेगा. एक छत के नीचे सारे दफतर आ जाने से संचिकाएं जल्द निबटाई जायेंगी. जनता का काम जल्द होगा. मानसिकता के साथ-साथ वातावरण में बदलाव जरूरी है. सामाजिक पहलुओं पर ध्यान देना होगा.
दुमका बदल रहा है. शहर में चार चांद लगेगा. नगर परिषद को इसमें साथ देना होगा. बिना भेदभाव एकजुट होकर काम करना होगा. विसंगतियां दूर करनी होंगी.
नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने में नगरवासियों को सहयोग करना होगा. इधर-उधर कचरा फेंकने की बजाय उसे डस्टबीन में डालने की आदत डालनी होगी. उन्होंने आज की घटना पर कहा कि विकास में राजनीति नहीं होना चाहिए. विकास सबके सहयोग से ही हो सकता है. राजनीति करके, विरोध करके विकास नहीं हो सकता. समस्याओं का निदान मिलकर ही हो सकता है.
दुमका : नगर परिषद दुमका के नवनिर्मित भवन का उदघाटन शनिवार को कल्याण मंत्री डा लोइस मरांडी ने किया. अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो एवं तकरीबन आधे दर्जन वार्ड पार्षद मौजूद थे. अपने संबोधन में मंत्री ने नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की. कहा कि कर्म ही धर्म होना चाहिए.
एक निश्चित समय के लिए ही जनता भरोसा करके अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजती है. इसलिए ऐसी कोशिश हो कि एक-एक पल जनता की सेवा में बीते. जनता की जो अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हो. शहर सबसे बेहतर शहर बने. जनता की नजर में कोई जनप्रतिनिधि अच्छा काम करता है, तो जनता उसे दुबारा अवसर देती है, नहीं तो किसी दूसरे को चुनकर भेजती है. उन्होंने नगर परिषद को विकास का मंदिर बताया और इसके जनप्रतिनिधियों से अपील की कि इसे राजनीति का अखाड़ा न बनाये.
मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि उपराजधानी दुमका में नगरीय विकास के लिए हर तरह की पहल होगी. सिबरेज-ड्रैनेज की यहां समस्या है. इसे प्राथमिकता के साथ दूर किये जाने की आवश्यकता है.
कई मुहल्ले ऐसे हैं, जो हल्की बारिश में डूब जाते हैं. प्राथमिकता के आधार पर ऐसे क्षेत्र में काम होना चाहिए. किसी तरह की दिक्कत हो, तो नगर परिषद के जनप्रतिनिधि उन तक भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि योजनाएं सही ढंग से धरातल पर उतरे और सरकारी राशि का दुरूपयोग न हो. इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
मंत्री ने कहा कि बासठ लाख रुपये की लागत से दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. शहर में बड़े कार्यक्रमों के लिए आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा ऑडिटोरियम बनाये जाने की आवश्यकता है. यह हमारी परिकल्पना में भी है. रांची की तरह दुमका में भी आधुनिक बस स्टैंड बनाये जाने की योजना को इस वर्ष की कार्य योजना में शामिल किया गया है.
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि समाहरणालय के बाद नगर परिषद के नव निर्मित भवन के उदघाटन से कार्य संस्कृति में असर दिखेगा. एक छत के नीचे सारे दफतर आ जाने से संचिकाएं जल्द निबटाई जायेंगी. जनता का काम जल्द होगा. मानसिकता के साथ-साथ वातावरण में बदलाव जरूरी है. सामाजिक पहलुओं पर ध्यान देना होगा.
दुमका बदल रहा है. शहर में चार चांद लगेगा. नगर परिषद को इसमें साथ देना होगा. बिना भेदभाव एकजुट होकर काम करना होगा. विसंगतियां दूर करनी होंगी.
नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने में नगरवासियों को सहयोग करना होगा. इधर-उधर कचरा फेंकने की बजाय उसे डस्टबीन में डालने की आदत डालनी होगी. उन्होंने आज की घटना पर कहा कि विकास में राजनीति नहीं होना चाहिए
विकास सबके सहयोग से ही हो सकता है. राजनीति करके, विरोध करके विकास नहीं हो सकता. समस्याओं का निदान मिलकर ही हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए