स्कूलों को अपग्रेड करेगा कल्याण विभाग

Published at :16 Apr 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों को अपग्रेड करेगा कल्याण विभाग

मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि कल्याण विभाग अपने सभी विद्यालयों को अपग्रेड करेगा. न सिर्फ संसाधनों के दृष्टिकोण से, बल्कि कक्षाओं के दृष्टिकोण से भी. ताकि ऐसे बच्चों का छीजन रोका जा सके. उन्होंने कहा कि प्राइमरी को मिडिल, मिडिल को हाइस्कूल तथा हाइस्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने की भी योजना […]

विज्ञापन

मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि कल्याण विभाग अपने सभी विद्यालयों को अपग्रेड करेगा. न सिर्फ संसाधनों के दृष्टिकोण से, बल्कि कक्षाओं के दृष्टिकोण से भी. ताकि ऐसे बच्चों का छीजन रोका जा सके.

उन्होंने कहा कि प्राइमरी को मिडिल, मिडिल को हाइस्कूल तथा हाइस्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने की भी योजना बन रही है, ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सकें. कहा कि युवाओं के लिए रांची में ब्वाॅयज व गर्ल्स हॉस्टल बनाये जाने के प्रस्ताव को भी विभाग धरातल पर उतारने जा रहा है. इससे कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अभिवंचित वर्ग के युवक-युवतियां प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी राजधानी में रह कर कर पायेंगे.

विभाग दुमका और जमशेदपुर में मोबाइल हॉस्पिटल की सेवा देगा. इसके तहत सुदूरवर्ती गांवों में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि दुमका और जमशेदपुर में यह मोबाइल हॉस्पिटल यूनिट इसी महीने में चालू हो जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola