ट्रैक्टर चालक हिरासत में, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published at :15 Apr 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक हिरासत में, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुमका : शहर के पोखरा चौक के पास गुरुवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्रेलर धक्के से दूधमुंही बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. […]

विज्ञापन

दुमका : शहर के पोखरा चौक के पास गुरुवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्रेलर धक्के से दूधमुंही बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. कानूपाड़ा निवासी राजकुमार साह अपने एक वर्षीय बच्ची सोनाली कुमारी को इलाज के लिए शिवपहाड़ चौक के समीप एक निजी क्लीनिक में इलाज करवाने गया था.

डाॅक्टर को दिखाने के बाद वह बच्ची को गोद में लेकर बड़ा बांध तालाब के बगल से पोखरा चौक होते हुए पैदल अपने घर वापस लौट रहा था. पोखरा चौक के समीप काठीकुंड की ओर जा रहा टैक्टर के ट्रेलर के हिस्से से राजकुमार साह को ठोकर लग गयी. जिससे बच्ची पिता के गोद से गिर पड़ी और बच्ची का सिर फट गया.

आनन-फानन में बच्ची को पास में स्थित सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद चालक नजमुल अली ने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया. चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola