वैन व बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल

Published at :15 Apr 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
वैन व बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत सहारा एवं रायकिनारी मुख्य मार्ग के बीच कुरूवा मोड़ पर सवारी भेन जेएच04बी/8044 व मोटरसाइकिल जेएच 10एस/4030 में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक चला रहे घनश्याम राय एवं उसकी पत्नी कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में बाइक चला रहे घनश्याम राय का दोनों पैर में गंभीर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत सहारा एवं रायकिनारी मुख्य मार्ग के बीच कुरूवा मोड़ पर सवारी भेन जेएच04बी/8044 व मोटरसाइकिल जेएच 10एस/4030 में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक चला रहे घनश्याम राय एवं उसकी पत्नी कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में बाइक चला रहे घनश्याम राय का दोनों पैर में गंभीर जख्म हो गया. बाइक सवार पति पत्नी शिवनगर दर्शनिया तालझारी का रहने वाला बताया गया.

ग्रामीणों ने बताया कि मोटरसाइकिल तेज गति में जा रही थी विपरीत दिशा से तेज गति में सवारी वैन भी आ रही थी अचानक मोड़ पर दोनों के बीच टक्कर हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. पुलिस ने बाइक व सवारी भेन को जब्त कर थाने ले आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola