चापाकल मरम्मती की झूठी रिपोर्ट भेजने वाले पर कार्रवाई की मांग

Published at :15 Apr 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
चापाकल मरम्मती की झूठी रिपोर्ट भेजने वाले पर कार्रवाई की मांग

दुमका : जिले के दरबारपुर पंचायत के रोहरापाड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में चापाकल मरम्मत की शिकायत 30 मार्च को की थी, उसके बाद पेयजल और स्वच्छता विभाग ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट किया कि वर्णित सभी चापाकल का मरम्मत करवा कर चालू कर दिया गया है. लेकिन वास्तविकता यह है कि […]

विज्ञापन

दुमका : जिले के दरबारपुर पंचायत के रोहरापाड़ा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में चापाकल मरम्मत की शिकायत 30 मार्च को की थी, उसके बाद पेयजल और स्वच्छता विभाग ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट किया कि वर्णित सभी चापाकल का मरम्मत करवा कर चालू कर दिया गया है. लेकिन वास्तविकता यह है कि चापानल बने ही नहीं. जो रिपोर्ट भेजी गयी है, वह भ्रामक है. झूठी है. 14 अप्रैल के 1 बजे दिन तक चापाकल का मरम्मती नहीं की गयी थी.

नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त से चापाकल जल्द से जल्द बनवाने और गलत रिपोर्ट देने वाले कर्मचारी और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई किये जाने की मांग की है. ग्रामीणों ने यह भी शिकायत किया है कि जब भी इस विभाग की गाड़ी उनके गांव से गुजरता है तो वे उन मिस्त्रियों से चापाकल मरम्मत करने का आग्रह करते रहे हैं, लेकिन वे चापाकल का मरम्मत नहीं करते है. इसे वन विभाग का चापाकल बताकर मरम्मत नहीं कराया जाता.

विभाग के इस रवैये से ग्रामीण क्षुब्ध हैं. उनका कहना है कि अगर जल्द चापाकल का मरम्मत नहीं किया जाता है तो वे सड़क पर उतरने के लिय मजबूर हो जायेंगे. ग्रामीण सुनिलाल हांसदा, शिवधन सोरेन, मनोज बास्की, परमे बास्की, रुबेन हांसदा आदि ने बताया कि गांव में चापाकल लगभग 2 वर्ष से खराब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola